ग्रामीणों ने सिंधौरी मोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की ।
राजिम – रविवार को शाम 7:30 बजे राजिम गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग में ग्राम सिंधौरी के पास तेज रफ्तार हाईवे ने मोपेड सवार ग्राम परसदा जोशी के हीरालाल साहू को विपरीत दिशा में गरियाबंद से राजिम की ओर आ रही हाईवा कुचल दिया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कुछ समय तो वहां दर्द से कराहते रहा। फिर उसके बाद मौत हो गई। बताया जाता है कि पर सदाजोशी के हीरालाल साहू पिता मनबोधी साहू उम्र 60 वर्ष अपने मोपेड क्रमांक सीजी 23, 5579 से कोपरा की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा में हाईवा क्रमांक सीजी 04, जेजी 6820 नेट ठोकर मार दिया जिससे स्पॉट में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ड्राइवर फरार है। राजिम पुलिस ने हाईवा को जब तक कर लिया है। अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई वाही में जुट गई है। घटना के बाद से राहगीर क्रोधित हो गए और सिंधौरी मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते रहे।
