प्रथम प्रयास में ही तुषार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की उत्तीर्ण।

प्रमोद दुबे

महासमुंद –  शहर के होनहार तुषार लुनिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर शहर को गौरांवित किया है। वज शुरू से ही मेधावी रहे है। शुरू से ही मन में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की सोच को लेकर बढ़ते रहे। जब चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट आया जिसमें उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की तो तुषार के घर पर खुशियां मनने लगी और सभी लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। तुषार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा द होली फेथ स्कूल से प्रारंभ की और आगे की पढ़ाई भिलाई तथा हैदराबाद से की। वे स्वर्गीय शांतिलाल लुनिया के पौत्र एवं मनोज लुनिया के छोटे पुत्र तथा पार्षद महेंद्र जैनए योगेश जैनए रविंद्र जैन के भतीजे हैं। इस कामयाबी का श्रेय तुषार लुनिया ने अपने शिक्षकों तथा अपने दादी श्रीमती कमलाबाई जैनए माता. पिता एवं परिजनों को दिया है।