आस की कृति “संघर्ष अभी जारी है”.. का विमोचन बघेल ने किया।

(आस को संर्घष व जुनून ने करोना से बचाया : विजय बघेल)

दुर्ग –  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” द्वारा प्रकाशित कृति *”संघर्ष अभी जारी है..* का विमोचन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के कर कमलों से सांसद निवास में किया गया है।
डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने पुस्तक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तक संघर्ष अभी जारी है.. 2021 में कोरोना पॉजिटिव हुआ था कैसे पॉजिटिव हुआ कैसे हास्पिटल के आई.सी.यू में 15 दिन बिताया कैसे डिस्चार्ज हुआ और डिस्चार्ज के बाद क्या क्या साइड ईफेट व परेशानी आज तक हुआ और हो रहा है इसे इस पुस्तक में बताया गया है जिसे प्रकाशन मेरी धर्मपत्नी दुर्गा देवांगन महिमा प्रकाशन दुर्ग द्वारा किया गया और मेरी पुत्री दृष्टि देवांगन, महासचिव शिकसा डाॅ. बोधीराम साहू ने प्रकाशन में सहयोग प्रदान किया।
विमोचन अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने इस कोरोना काल में काफी संर्घष किया और उसके जुनून ने उसे उस विकट घड़ी में भी मौत के मुंह से बचाया उसने उस घटनाक्रम को पुस्तक का रूप देकर लोगों को बताना चाहता है कि वह दौर कितना भयावह रहा इस पुस्तक विमोचन पर बहुत बहुत बधाई।
इस अवसर पर संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” व प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में शिकसा शिक्षक सम्मान 2024 से ईश्वरी देवांगन दुर्ग, प्रीतिचंद्र मल्लिका संगमाकापा मुंगेली, भावना राजपूत हनोदा दुर्ग व शिक्षक सम्मान 2024 से माधुरी यादव तथा महिमा साहित्य गौरव अलंकरण से कामता प्रसाद साहू को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिकसा के प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष प्रीतिचंद्र मल्लिका, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, सदस्य ईश्वरी देवांगन, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी, महासचिव बालोद कामता प्रसाद साहू, भावना राजपूत, माधुरी यादव, यशवंत कुमार राजपूत, मुकेश देवांगन आदि उपस्थित रहे।