भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों के सामने तख्ती लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया…

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार पर कोरोना से निपटने में असफलता का आरोप लगा कर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों के सामने तख्ती लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने राज्य सरकार कोरोना नियंत्रण में पूरी तरफ से असफल बताया।

श्री सिंह से कहा कि राज्य की जनता मर रही रही है राज्य सरकार न प्रबंधन कर रही है न पैसा खर्चा कर रही है, राज्य के मुखिया अलग ही राजनीति करने में व्यस्त है। अस्पताल में न बेड मिल रहे है न दवाइयां उपलब्ध हो पा रही है, मंडल अध्यक्ष कमल केडिया ने कहा कि राज्य सरकार केवल और केवल दिखावा करने में व्यस्त है, कोरोना महामारी के दौर में भी राज्य सरकार को भ्रष्टाचार करने स फुरसत नही है। भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख पुरुषोत्तम नामदेव ने कहा कि राज्य सरकार को बहानेबाजी छोड प्रबधंन के लिए रणनीति बनाने में ध्यान देना चाहिए। बिलासपुर सिम्स अस्पताल में देखा गया की कैसे लोग तड़प रहे है, अस्पताल में उन्हें जगह नही मिल पा रहा है और कैसे कांगेसी विधायक ने भावी मरीजो के लिए बेड खाली रखने के लिए अस्पताल प्रबंधनो को आदेशित किया था।

भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने भी बढ़ते कोरोनो संक्रमण के लिए राज्य सरकार की उदासीनता औऱ नौकरशाहो के द्वारा सरकार चलाने को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि, राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ बाते बनाने में व्यस्त है जिसकी सजा आम जनता भुगत रही है,कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उषा राठौर, मनोज मिश्रा, महामंत्री सत्यनारायण साहू,संजय सोनवानी,सत्यभामा वैष्णव,रोहित सारथी, जितेंद सारथी, सूर्यकांत नामदेव,कान्हा अग्रवाल,गिरधर अहीर,बसंत वादयक, कृष्ण कुमार कैवर्त्य,नवीन साहू,राहुल अरोरा,उमंग यादव ,मंयक साहू,भरत कैवर्त्य,नवीन साहू, पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।।