राजनीति चमकाने ओछी हरक़तें करने के आरोप का रोहित साहू ने किया पलटवार…
कहा कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थानीय को दे टिकट मैं उसे जीत दिलाने तक दूंगा साथ….
न्यूज़ गरियाबंद। जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद रोहित साहू ने एक प्रेस नोट के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंग साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के अलावा राजिम के क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल पर प्रहार करते हुए ज़ोरदार हमला बोला है। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि ओछी राजनीति करने के आरोप लगाने वाले खुद के गिरेबान पर झांककर देखे। राजिम विधानसभा क्षेत्र की समूचे जनता कोरोनाकाल में त्रस्त है और उधर रायपुर में बैठे नेता आलीशान बंगले में मस्त है। घर बैठे फ़ोन कॉल कर देने से क्षेत्र की समस्या समाप्त नहीं हो जाती। जनता के सुख-दुःख को जानने घरों तक जाना पड़ता है। तब कंही वास्तविक स्थिति का पता चलता है,क्षेत्र की जनता कोरोना संक्रमण सहित अन्य मुलभुत सुविधाओं के लिए भटक रहे है। पेयजल व निस्तारी जैसे समस्या के चलते अंचल में त्राहिमाम मचा हुआ है। जिसकी कल्पना आप रायपुर स्थित बंगला में बैठकर नहीं कर सकते।
बॉक्स में……
कांग्रेस किसी भी स्थानीय जनप्रतिधि व कार्यकर्ता को टिकट दे मैं स्वंय चुनाव न लड़ कर उसके साथ रहूंगा ……रोहित साहू
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने राजनीति चमकाने के आरोप पर आगे कहाकि इस प्रेस नोट के माध्यम से कहना चाहता हूँ कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थानीय जनप्रतिधि स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों को टिकट देती है तो वह खुद चुनाव न लड़कर उन्हें जिताने की पूरी ताकत झोंक देंगे। चूंकि उनकी रंज केवल इस बात से है कि राजिम क्षेत्र की जनता 90-90 किमी दूर तय कर रायपुर की दौड़ लगाते है, इसके बाद भी यह पक्का नहीं कि विधायक महोदय से मुलाक़ात हो, क्षेत्र की जनता फोन लगाते है तो आप कभी फोन भी नहीं उठाते यह सबसे दुखद है, राजिम क्षेत्र के लिए यह सबसे बड़े पीड़ा है। विधायक महोदय आपको बताना चाहूँगा विधायक निधि फंड को जारी करना कोई बड़ी बात नहीं है विधायक कोई भी हो वह विधायक निधि फंड क्षेत्र में देगा ही। और इस काम को हर विधायक करते रहे है इसी को आप सेवा समझते है क्या।
जिले में 13 अप्रैल से लाकडाउन लगा हुआ है,ऐसे हालात में रोजी-मजदूरी के सहारे जीवन-यापन करने वाले जनता एक-एक दिन को तिल तिल कर जी और मर रहे है। सत्ता में बैठे ये जनप्रतिधि ये बता दे इतने दिनों में किस ग़रीब के घर में पहुँचे है और उन्हें अनाज से लेकर आर्थिक मदद किये है। विधायक महोदय जी आम जनता यह जानना चाहती है कि आज तक आपने कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को देखने क्यों नहीं पहुँचे है,जबकि यहाँ अव्यवस्था के चलते हर दिन कई लोगों की जान जा रही है। अस्पताल में इंजेक्शन व दवाई उपलब्ध नहीं है, यहाँ के मरीज़ हरदिन भटक रहे है जिसका आपने आजतक संज्ञान नहीं लिया। पंद्रह दिन या महीने में किसी अधिकारी को फोन लगाते हो उसे भी आप समाचारों में प्रकाशित कराते हो। आप हमेशा अपने भाषणों में कहते फिरते है कि राजिम की जनता मेरे परिवार के सदस्य है, बता दु राजिम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से कई जाने चले गई, क्या आप उनके दुख में शामिल हुए। इसी तरह आपके कांग्रेस परिवार के बहुत से लोगों की जाने कोरोना संक्रमण से चले गए आप बताएंगे शोक संतप्त किस परिवार को ढांढस बंधाया है।
रोहित साहू ने आगे कहाकि मुझे अपनी राजनीति चमकाने की चाह नहीं, मुझे जनता ने सेवा करने के लिए जिला पंचायत सदस्य चुना है इस लिए मैं जनता के सेवा करने में भरोसा रखता हूँ, कोरोनाकाल में मरीज़ो को भर्ती करना उनके लिए आक्सीजन, दवाई, या गाड़ी की व्यवस्था करना अन्य जरूरी सुविधाओं को देना इन्हें राजनीति दिखाई पड़ती है। मै क्षेत्र के जनता गरीब परिवार या किषानो मजदूरों की हक़ के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहूँगा।
