छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में परागाव डिविजन का घेराव किया गया ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में दिनांक:-12/12/2024 दिन – गुरूवार को एक दिविसीय परागाव डिविजन का घेराव किया गया ।विद्युत विभाग में कार्यरत आउटसोर्स ठेके कर्मचारियों के जायज मांगों को लेकर डिविजन घेराव किया गया था।जिनका ज्ञापन लेने श्रीमान कार्यपालन अभियंता जी स्वयं धरना स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और 7 दिन के भीतर हमारी मांगों को पूर्ण नही करने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने हेतु बाध्य रहेंगे विभाग के कार्य बाधित होने पर सम्पूर्ण जवाबदारी ठेकेदार विभाग एवं शासन प्रशासन की रहेगी। परागाव डिविजन के समस्त विद्युत विभाग में कार्यरत आउटसोर्स ठेके कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाया आज के सफल आयोजन के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।

            चुम्मन लाल साहू

              प्रदेश महामंत्री 

छ.ग. विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन