पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओ को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया।

बेमेतरा-:राज्य सरकार के द्वारा नगरीय निकाय के कर्मचारियों के विरुद्ध असंवेदनशील रवैय्या के कारण प्लेसमेंट कर्मचारी,नियमित कर्मचारी , स्वच्छता दीदी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है जिसके कारण शहर मे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है ,पेयजल की समस्या से आम नागरिक जुझ रहें है । महतारी वंदन योजना मे शहर के हजारों महिलाओं को वंचित रखा गया है जिसके विरोध मे आज शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के अगुवाई मे नगर पालिका बेमेतरा का घेराव किया गया ,इस अवसर पर बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन , महिलाएं शामिल हुये।