बैंकिंग के छात्रों द्वारा औद्योगिक भ्रमण।

फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में समग्र शिक्षा द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत BFSI ट्रेड के कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान के लिए औद्योगिक भ्रमण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पांडुका ले जाया गया l जिसमें सभी बच्चों ने बैंक के विभिन्न प्रकार के गतिविधियों से अवगत हुए एवं बैंकिंग संबधी जानकारियां प्राप्त की । बच्चों ने बैंक में SIP, KCC, Digital Arrest, मुद्रा लोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जैसे विषयों पर बैंक के शाखा प्रबंधक श्री देव कुमार वर्मा सर से प्रश्न पूछ कर अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया । इस अवसर पर बैंक के समस्त कर्मचारी डोमार लाल, हर्षित कौमार्य कौशल यादव आदि का भी सहयोग मिला ।साथ ही स्कूल के प्राचार्य श्री वाय आर साहू एवम व्यावसायिक प्रशिक्षक रवि शंकर साहू ने बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हे प्रोत्साहित किया।