आज अपने घर मे दौवा राम यादव , महेश यादव द्वारा राज्य सरकार के विफलता के खिलाफ एक दिवसिय धरना दिए ,
और कहा कि छ. ग. के कांग्रेस सरकार हर मोर्चा में विफल हो रहा है चुनाव के समय किये गये अपना एक भी वादा पूरा नही कर रहा है , चाहे किसानों की उपज को 2500 रु में खरीदने की बात हो , बकाया बोनस हो , बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो , शराब दुकान बंद करने की बात हो , युवाओं को रोजगार देने की बात हो , किसी भी वादों को पूरा नही कर पाया । अब जब पूरा प्रदेश कोरोना से जूझ रहा था तब मान. मुख्यमंत्री जी अपने आका को खुश करने असम चुनाव में घूम रहे थे , इधर प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होता गया , आज कोरोना की स्थिति पूरे प्रदेश में गम्भीर रूप धारण कर लिया है , पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है जिसे सम्हालने में राज्य सरकार पूरी तरह फेल्वर साबित हुआ है , जबकि केंद्र सरकार सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं । प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता कोरोना नियमों का पालन करते हुये अपने अपने घरों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सोई हुई अंधी , बहरी , गूंगी सरकार को जगाने का प्रयास किया गया
