*शिव शंकर के ध्यान करने से इस महामारी का निवारण संभव : चैतराम साहू*
*छुरा-मड़ेली /* राजिम विधान सभा क्षेत्र के गरियाबंद जिला के छुरा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़ेली निवासी डां. श्री चैतराम साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने कहा
*जरत सकल सुर-वृन्द,विषम गरल जेहिं पान किया। तेही न भजत मतिमंद, को कृपालु शंकर सरिस*
इस कोरोनावायरस महामारी के निवारणार्थ के लिए श्री भोलेभंडारी का प्रार्थना कर एक घंटा माला जाप करें।
साहू जी ने कहा कि जब समुद्र मंथन हुआ तब चौदह रत्नों में विष भी निकला, जो सारे विश्व को नष्ट कर देने वाले विष थे। तब सब देवी, देवता,मानव,दानव में हाहाकार मच गया। उस समय श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी और देवी- देवता, मानव, दानव, सब मिलकर श्री भोलेभंडारी-शंकर जी से सभी ने विनति की, प्रार्थना कि इस महासंकट से हमें बचाओ,हमारी रक्षा करो। हे प्रभु आप से बढ़कर इस जगत में कोई हमारे रक्षा करने वाला नहीं। संकटमोचन भगवान श्री महादेव जी प्रगट हुए और प्रसन्न मुद्रा में उस महामारी विष को पी गएं। यह महावाक्य चार बेद अठ्ठारह पुराणों में भी वर्णित है।
आज भी वही स्थिति है चारों तरफ पूरे विश्व में महामारी कोहराम मचा रही है। अतः हम सब देशवासियों एवं विश्व वासियों को इस महामारी संकट के इस घड़ी में संकट हरता श्री भोले नाथ बाबा का प्रार्थना तन-मन-धन से दिन सोमवार दिनांक 26/04/2021 समय संध्या 06 से 07 बजे तक मात्र एक घंटे अपने-अपने घरों में सपरिवार एकाग्रतापूर्वक हवन पुजा और 108 बार माला जाप करें, भगवान भोलेनाथ इस महामारी विष का निवारण आवश्य करेंगे। जिस प्रकार समुद्र मंथन में निकले विष को पी गए उसी प्रकार शंकर जी इस महामारी विष को पीकर हमें इस संकट से छुटकारा दिलाएंगे।
डां श्री चैतराम साहू ग्राम मड़ेली वि.ख.छुरा जिला गरियाबंद (छ ग) ने समस्त देशवासियों से अपील की है कि इस महामारी के निवारण के लिए सोमवार शाम एक घंटा शिव अराधना करते माला जाप करें।
*जल ही जीवन है*
*दो गज दूरी मास्क है जरुरी*
*कोरोना से डरे नहीं सब मिलकर लड़े,शासन के गाईडलाइन का पालन करें।*
