प्रेमलाल टोडर ने कार्यकर्ताओ के साथ किया धरना प्रदर्शन

जामगांव:-छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार कोरोना महामारी से लड़ने में नाकाम रहे स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराने में असफल साबित हुआ स्वास्थ्य सुविधाएं लचर रही है सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में गंभीर नहीं रहा जिसके कारण कोरोना तेज गति से बड़ा है कांग्रेश की भूपेश सरकार का सोच एवं उनका कार्य जनता के प्रति उदासीन रवैया रहा है स्वास्थ्य सुविधाएं लचर है तथा कांग्रेस की सरकार निष्क्रिय रही है अतः कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूरे तरीका से विफल हो चुकी है प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की द्वारा अपने-अपने घर के सामने धरना पर बैठकर कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने का निर्देश प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को हुआ है करोना काल में भी भूपेश बघेल ने रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला या जिस कारण करोना बहुत फैला है अपने खपरी लचकेरा निवास के सामने झंडा लगाकर वहा स्लोगन पट्टी को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सोई हुई कांग्रेश की भूपेश सरकार एवं उनके मंत्रियों को जागने कहा और साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी कहा उक्त धरना प्रदर्शन में भाजयुमो जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर साथ ही रूपेश कुमार निषाद ,कुलेश कुमार सोनवानी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
