भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन ने दिया अपने निवास पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन ने दिया अपने निवास पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन

राजिम। :-मरत हे जनता, सरकार हे फेल,सब ल झपा, दिस भूपेश बघेल,(जागो भूपेश, जागो) के नारे के साथ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन ने अपने निवास पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कॉग्रेस सरकार कोरोना से लड़ने में फेल साबित हुई है,स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराने में नकारा साबित हुई है,प्रदेश सरकार को जगाने, भाजपा प्रदेश संगठन के आव्हान पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन स्वयं के निवास स्थान पर वर्तमान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया है।