नवापारा राजिम :- शासकीय बालक प्राथमिक शाला बढ़ई पारा नवापारा में 16 नवंबर शनिवार को न्योता भोज का आयोजन विद्यालय के शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रमेश साहनी की सुपुत्री पूजा साहनी के श्रद्धांजलि के अवसर पर रखा गया.जिसमें बच्चों को खीर, पूरी सब्जी एवं मिठाई वितरण किया गया. इस अवसर पर रमेश साहनी सर के सपरिवार सहित महेश साहनी, वीरेंद्र साहनी, कमलेश साहनी,पवन साहनी एवं शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक गौकरण गिलहरे, राजेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश साहू, लोकेश, दीपक, तोमेश्वरी, वाणी साहू समस्त शाला परिवार एवं शोकाकुल परिवार उपस्थित थे. वही शाला परिवार की ओर से पूजा साहनी को श्रद्धांजलि दी गई.

प्राथमिक शाला बढ़ई पारा स्कूल में न्यौता भोज का आयोजन।
