धान बेचने आये किसानों का किया फूलमाला से अभिनंदन :जयप्रकाश।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – अंचल के ग्रामीण सेवा सहकारी मर्यादित समितियों के माध्यम से विगत दिनों धान उपार्जन केन्द्रो मे समर्थन मूल्य मे धान खरीदी का प्रारम्भ किया गया जिसमे किसानों ने धान बेचकर खुशी जाहिर की.

सहकारी सेवा समिति मर्यादित झालखमरिया, कोसरंगी, शेर,मामाभांचा, ओंकारबंद, चरौदा, खल्लारी, बीकेबाहरा, खोपली, सिर्रीपठारीमुड़ा (बागबाहरा)सुखरीडबरी,खोपली मे धान खरीदी का विधिवत शुभारम्भ सम्पन्न हुआ.ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित चरोदा मे प्रबंधक जयप्रकाश साहू, नोडल अधिकारी ऋतू डडसेना,किसान चित्रसेन गिरी,भुवन साहू, मोहन कुलदीप, शेखर चंद्राकर, देवानंद साहू,नारायण सिंह ठाकुर दिलीप चंद्राकर, मोती साहू, पोखन साहू, सोहन दीवान, तेजराम चंद्राकर, नारद सिन्हा,बरातू साहू, रेवा राम,के अलावा बड़ी संख्या मे किसानों ने उपस्थित होकर कर्मचारियों के काम को सराहा है, उपार्जन केन्द्रो मे धान बेचने आये किसानों के फूल हार माला ग़ुलाल से स्वागत किया गया.

धान उपार्जन के दौरान इस वर्ष किसानों उपार्जन केन्द्रो मे कुछ नया देखने को मिला है जिसमे इलेक्ट्रोनिक कांटे से किया जा रही धान की खरीदी, 100फीसदी ऑनलाइन टोकन घर बैठे तुहर टोकन तुहर हाथ के जरिये उपार्जन केन्द्रो मे सी सी टीवी कैमरा तथा टोकन ब्यवस्था मे बदलाव आया है जिसके तहत लघु एवं सीमान्त कृषको को दो टोकन एवं दीर्घ किसानों को तीन टोकन धान बेचने हेतु आनलाइन अथवा आफलाइन प्राप्त होंगे.