श्रवण साहू
धमतरी-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली धमतरी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन प्राचार्य एस. रामटेके व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में 12 नवंबर से ग्राम दर्री खरेंगा में किया जा रहा है। निरंतर स्वयंसेवको वा ग्रामवासियों के बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से विभिन्न विभागों की जानकारियां दी जा रही है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पी एच सी खरेंगा के डॉ. डिंपी साहू एवं स्टाफ ज्ञान्तिका साहू, विधि चक्रधारी ,विधान यादव द्वारा लगभग 60 ग्रामीण एवं शिविरार्थी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श व दवाइयां दी गई एवं पशु चिकित्सा शिविर में लगभग 30 पशुधन का इलाज किया गया जिसमें गाय ,भैंस, पड़वा ,बछड़ा ,पडी़या के विभिन्न रोग इस्नोरेक्सिया, किन्नी ,सुखन, कमजोरी ,भूख की कमी, आंख के रोग व पतला गोबर का इलाज डॉ. आर. एस. नेताम एवं टीम के द्वारा किया गया।
बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग से कु तरुण यादव सुपरवाइजर द्वारा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। श्री विकास सांगले, भागेश्वर लोधी एवं रोशन लाल साहू द्वारा धूम्रपान निषेध जागरूकता किया गया एवं स्वयंसेवकों को प्रश्न पूछ कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। आकाश गिरी गोस्वामी प्रसिद्ध रंग कर्मी द्वारा स्वयं सेवकों को एक्टिंग की बारीकियां बताई गई। श्री कांति कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी द्वारा पाक्सो एक्ट, भरण पोषण एक्ट, विभिन्न कानून धाराओं ,न्यायालय ,वकील ,जज आदि की जानकारी दी गई । स्वयं सेवकों के जिज्ञासाओं को भी बहुत सटीक जानकारी के माध्यम से निवारण किया गया तथा अपराधों से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहकर जीवन सफल बनाने हेतु प्रेरित किया। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवक अपने टोली के साथ ग्राम के विभिन्न देवालयों, सामुदायिक भवनों, नर्सरी ,गोठान, शासकीय भवनों ,ग्राम गलियों ,नालियों, तालाबों की सफाई व संरक्षण संवर्धन में श्रमदान दे रहे हैं। ग्राम वासियों द्वारा स्वयं सेवकों के कार्यों की खूब प्रशंसा की जा रही है रक्तदान शिविर साइबर अपराध से बचाव, सेना भर्ती जानकारी, क्रेड़ा विभाग, शक्ति टीम, वाहन यातायात जागरूकता, सखी वन स्टाप, प्रधानमंत्री कौशल विकास की जानकारी ,आगामी दिनों में की दी जाएगी ।

कार्यक्रम में डॉ. मंजूषा साहू व्याख्याता, खेल शिक्षक गोपेश साहू, ग्राम सरपंच गीतेश्वरी साहू, दयाराम साहू प्रदेश महामंत्री सहकार भारती, हिरेंद्र कुमार साहू संयोजक सरकार भारती, गोपाल साहू जनपद सदस्य, शेखन लाल साहू उप सरपंच, अशोक कुमार साहू सचिव एवं समस्त पंचगण तथा स्वयंसेवक उमेश, गुलशन, सतीश, पवन राज लोमिन, प्रियंका ,उमा आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
