सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में बाल दिवस का हुआ आयोजन।

आरंग :- स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के 135 वे जन्मजयंती बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा गीत, कविता, भाषण व नृत्य की प्रस्तुति दी गई साथ नेहरूजी के जीवन पर चित्रकला व प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिये।बच्चों ने नेहरू जी की वेशभूषा में आकर इस दिवस को और ही खाश बना दिया। नेहरू जी की वेशभूषा के साथ साथ विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के रूप में सजे बच्चों ने सबको आनंदित कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश के प्रतिष्ठित पद को शुशोभित किये और लोगों के विकास को ध्यान में रखते हुए पंचवर्षीय योजनाओं का कियान्वयन करने के दिशा में प्रयास किये जिसके कारण देश की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिला। वे हमेशा बच्चों से अधिक स्नेह रखते थे।एक बार एक बालक ने नेहरू जी को लाल गुलाब भेंट किया और कहा कि आप हमेशा बच्चों को स्नेह करते हैं इसलिए मेरी इस भेंट को स्वीकार करें और इसे हमेशा अपने पास रखेंगे। उस बच्चे के प्रेम के लिए नेहरूजी हमेशा अपने कोट पर लाल गुलाब का फूल लगाते थे। उपप्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा ने कहा कि देश में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में नेहरू जी ने हमेशा से प्रयास किया है। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक भारत एक खोज आज भी लोगों के लिए ज्ञान का पिटारा खोल देता है। प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन ने इस अवसर कहा कि नेहरूजी कहते थे कि बच्चे एक बगीचे में कलियों की तरह होते हैं और उन्हें प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सह सचिव सतीश सोनकर, प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, उप प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान सहित समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।