सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने घर मे दिया राज्य सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन
जामगांव:- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने आज अपने निवास स्थान मोंगरपाली में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दोपहर 02 बजे से लेकर 05 बजे तक राज्य सरकार के कोरोना महामारी संक्रमण रोकने के विफलता के खिलाफ “जागो भूपेश जागो” का तख्ती लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया, और कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने , पीड़ितों को दवाई एवं आवश्यक मेडिकल की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है । राज्य में टेस्टिंग , ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट सहित टीकाकरण के कार्यक्रम अव्यवस्थित है जिसके कारण दिनों दिन वायरस का फैलाव ग्रामीण अंचल में भी बढ़ते जा रहा है । बघेल सरकार की इस विफलता के विरोध में कोविड प्रोटोकाल के नियमो का पालन करते हुए राज्यव्यापी सांकेतिक धरना आंदोलन की कड़ी में आज मैंने अपने आवास में धरना दिया है ।
यदि बघेल सरकार राज्य के गंभीर परिस्तिथि में चेत कर आवश्यक कदम नही उठाती है तब हम भाजपाजन आगामी प्रतिरोधक कदम उठाने बाध्य होंगे।
