फिंगेश्वर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव व अपने घर मे दिया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

फिंगेश्वर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव व अपने घर मे दिया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

जामगांव:-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना महामारी के चलते कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे कांग्रेस सरकार की कोरोना संक्रमण रोकने के विफलता के खिलाफ एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में फिंगेश्वर भाजपा मण्डल के कार्यकर्ता मण्डल महामंत्री मिन्जून साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री दशरथ सिन्हा,मण्डल उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा, सक्रिय युवा भाजपा नेता नीरज शर्मा एवं जामगांव के भाजपा कार्यकर्ता विनीत उपाध्याय,डॉ. अरुण सिन्हा ने जामगांव स्थित सिन्हा निवास के सामने दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।
उक्त अवसर पर पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री दशरथ सिन्हा ने कहा कि भूपेश सरकार इस कोरोना काल मे चारो खाने चित खा गयी है, जिस समय उसे प्रदेश में रहकर जनता की देखभाल करनी चाहिये थी उस समय वो अपने पूरे मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ असम के चाय बागानों की सैर कर रहे थे,और अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारों पर नाच रहे थे। मण्डल महामंत्री मिन्जून साहू ने कहा कि राज्य सरकार की व्यवस्था लचर हो चुकी है, वो रेडमेसीवीर इंजेक्शन पर अपनी पकड़ नही बना पा रही है,परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में रेडमेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी बढ़ चुकी है, 900 रुपये में मिलने वाली इंजेक्शन का दर आज 15000 रुपये हो चुका है। भाजपा के सक्रिय युवा नेता नीरज शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में चारो ओर हाहाकार मचा हुवा है,अस्पतालों में बिस्तर नही है, और ना ही ऑक्सीजन की पूर्ति मरीजो को हो पा रही है, मेडिकल दुकानों में लंबी लाइने लगी हुई है,लोग कोरोना के भय से बिना डॉक्टर की सलाह के और बिना पर्ची के ही दवाइयां खरीद रहे है,वही दूसरी ओर मेडिकल दुकान के संचालक भी इस भीषण आपदा को अवसर बनाने में लगे हुवे है,वे भी 700 रुपये के ऑक्सिमिटर को 1500 रुपये में व लगभग सभी दवाइयों को दुगुने से तिगुने दर पर बेंच रहे है, जनता का हाल बेहाल है,और भूपेश सरकार झूठी वाहवाही लूटने में मस्त है। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार को जगाने हेतु सांकेतिक एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किये है।मण्डल उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा ने भूपेश सरकार की नाकामी को देखते हुवे उनसे सामुहिक इस्तीफे की मांग की है।