*टीकाकरण के लिए लोगो को किया गया जागरूक,कोरोना के लक्षण नजर आने पर दिया टेस्ट कराने का सन्देश
*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे कोरोना महामारी ने बेहद ही विकराल रूप धारण कर लिया है,आये दिन इसके भयावह परिणाम सामने आ रहे है।जिसे देखते हुए शासन-प्रशासन का अमला मुस्तैदी से लोगो को जागरूक व सतर्क करने में लगा हुआ है।
शनिवार की सुबह नगर पंचायत कुरुद वार्ड क्रमांक 15 पार्षद सभापति मनीष साहू सहित आंगनबाडी सहायिका डामीन साहू, मितानीन कमलेश्वरी सेन व उनकी टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु डोर-टू-डोर लोगों से सम्पर्क कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को वैक्सी्न लगवाने और लक्षण दिखने पर कोविड-19 की जांच कराने हेतु प्रेरित कर किया।लोगो से यह भी पूछा गया कि कौन-कौन कोविड 19 का दोनो डोज लगवाए है,कौन नही।
सभापति मनीष साहू ने लोगो से हांथ जोड़कर अपील की कि सभी लोग कृपया खुद की सुरक्षा खुद के जिम्मे रखे,खान-पान सही बनाये,कोरोना को खत्म करने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है,अतः आप सभी टीकाकरण के लिए अपनी सहभागिता दिखाए I इसी तरह आगामी 1 मई से 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगो का भी टीकाकरण किया जाएगा,जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है,इसके लिए भी आप सभी तैयार रहे।साथ ही वार्ड के नागरिकों को सर्दी-खांसी बुखार होने पर तत्काल कोविड-19 जांच कराने, दो गज की दूरी का पालन करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने व मास्क् का प्रयोग करने की अपील भी साहू जी द्वारा की गई I
