करोना के विरुद्ध लड़ाई में बिहान समूह की महिलाएं निभा रही अहम भूमिका* *करोना से बचाव, जागरूकता व टीकाकरण कराने में जुटी है महिलाएं* *लॉक डॉउन में 50 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन BC सखी द्वारा*

 

*करोना के विरुद्ध लड़ाई में बिहान समूह की महिलाएं निभा रही अहम भूमिका*

*करोना से बचाव, जागरूकता व टीकाकरण कराने में जुटी है महिलाएं*

*लॉक डॉउन में 50 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन BC सखी द्वारा*

गरियाबंद। .वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते जीवन पूरी तरह से सिमट के रह गया है। जिले में लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव लोगो की संख्या के कारण कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा गरियाबंद जिला को पुर्णतः लॉकडाउन 13 अप्रेल से 26 अप्रेल तक घोषित किया गया है ताकि महामारी के संक्रमण को कम किया जा सके। इस महामारी में श्री चन्द्रकांत वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के सतत निर्देषन में जिलें में गठित बिहान अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा करोना वारियर्स की भूमिका निभाया जा रहा है। जहां एक तरफ महिलाएं अपनी आजीविका को सुचारू रूप से संचालित कर रही है वही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी बखूबी रूप से निभा रही है।

*लॉकडाउन में बिहान की दीदियो के द्वारा किया गया कार्य*

समूह की महिलाओं की चार दल जिला स्तर पर बनाया गया है जो कि नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर जिला के शासकीय भवनों, जिला पंयायत इत्यादि में सतत सेनिटाइजेषन का कार्य किया जा रहा। सम्पूर्ण जिले में समूह द्वारा लगातार लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिहान की दीदियो के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए घर घर की दिवालो में कोरोना से बचाव के नारे का किया गया जिससे आम जनता पढ़कर जागरूक हो सके । हाथ धुलाई करके लोगो को जागरूक करना। गरियाबंद ब्लाक की बिहान की दीदियो के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए हाथ धुलाई का कार्य, सैनीटायजर का उपयोग, मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बना कर रखने और आवश्यकता पडने पर ही घर से बहार निकलने के लिए प्रेरित किया गया । छुरा विकासखंड की कनिसिंघी संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर द्वारा एक करोना जागरूकता व उपाय पर वीडियो जारी कर सभी दीदीयों को व ग्रामीण जनों को सुरक्षित व घर में रहने का अनुरोध किया गया है।
कोविड-19 टीकाकरण में बिहान की दीदियो का सहयोग नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगातार कार्य किया जा रहा है। बिहान की दीदियो के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ साथ विभिन्न ग्राम पंचायतो के टीकाकरण केन्द्रों में बैंक सखी और सीआरपी दीदियो के द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का फार्म भरना, ऑनलाइन डाटा एंट्री का कार्य स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है । टीकाकरण का मुख्य उददेश्य कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकना एवं लोगो का इस महामारी से बचाव करना है । इसके साथ ही महिलाओं द्वारा टीकाकरण के फायदे व इससे जुडी अन्य आवष्यक जानकारी भी लोगो नियमित रूप से दी जा रही है।
इस लंबे समय तक चल रहे महाबंद की स्थिति में ग्रामीणों के समक्ष दैनिक रूप से कम हो रहे आर्थिक स्थिति के कारण बुनियादी आवष्यकताओं की पूर्ति की विकराल समस्या एक चुनौती बन कर सामने खडी हो गयी थी। उनके खातों में पैसे थे, पेंषन की राषि, मनरेगा की राषि व अन्य रूप से राषि थी परंतु बैंको की षाखाएं या तो षहर में स्थित थी या तो गांवो से काफी दूरी पर थी जहां पर आम ग्रामीणों का पहुच पाना काफी कठिन था। ऐसे समय में ग्रामीणों के लिए बिहान से जुडी बैक सखियां वरदान साबित हुई। ये बैंक सखियां न केवल ग्रामीणों क्षेत्रों में पैसे की कमी को पूरा कर रही हैं बल्कि बुजुर्ग, दिव्यागों व असहाय लोगों के घरों तक पहुंच कर अपनी सेवाएं दी जा रही है ताकि पैसो की कमी से उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पडे। वर्तमान लाकडाउन की स्थिति में जिले में कार्यरत कुल 150 बैंक सखियों ने 50 लाख से अधिक की राषि का वितरण इस मुष्किल समय में किया गया।
इस महासंकट में शहरों की भांति ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही थी। लोगो की आजीविका गंभीर संकट काल के दौर से गुजर रही थी। इस स्थिति में कालाबाजारी, महगाई भी धीरे धीरे अपना पैर ग्रामीण क्षेत्रों में पसार रही थी। जो ग्रामीणजनों को और ज्यादा हासिए पर ले जाने की स्थिति थी।
*इस दौर में पंचायत व ग्रामीण विकास योजना ग्रामीणों का सहारा*
विषेषकर मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्य, बिहान के आजीविका के कार्य व छत्तीसगढ़ शासन की महत्वांकाक्षी योजना नरवा, घुरूवा, गरवा, बाडी है। इससे न केवल व्यक्ति स्वंय की आजीविका को सुचारू रूप से चला रहा है वरन समाज को भी उसका लाभ प्राप्त हो रहा है। जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा गौठानों में वर्मी व नाडेप खाद का संग्रहण, बाडी में जैविक सब्जियों व फलों का उत्पादन के साथ साथ समूह की दीदियों द्वारा मासाला निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण, मास्क निर्माण, साबुन निर्माण, विभिन्न खाद्यान इत्यादि जैसे अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है।
. *लॉकडाउन में सब्जी वेंडर के रूप में कार्य*

गरियाबंद ब्लाक में बिहान की दीदियो के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ साथ सब्जियों की पूर्ति करने के लिए सब्जी वेंडर के रूप में स्थानीय गाव में ही ठेले एवं गाड़ी के द्वारा टमाटर, धनिया, भिंडी, लैाकी, मिर्ची, आलू, विभिन्न प्रकार की भाजी आदि सब्जियों का विक्रय किया गया जिससे की लोगो को लॉक डाउन में घर से भर न निकलना पडे और संतुलित फ्रेश सब्जियों उनके द्वार तक प्राप्त हो जाये।
कोविड-19 से बचाव का ऑनलाइन प्रशिक्षण राज्य व जिला स्तर से नियमित रूप से प्रदान किया जा रहा है। बिहान की दीदियो के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए ब्लाक स्टाफ के द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया जिसमे वैक्सीन के बारे में जानकारी, सामाजिक दूरी, मास्क लगाना, संतुलित आहार, सामान्य लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर के पास जा के टेस्ट करवाना, बेवजह बहार न निकलना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और उनके द्वारा पूछे गये सवालों का निराकरण किया गया ।