राज्य में कोरोना की अनियंत्रित स्थिति के लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार:- उपाध्याय
राजिम- भूपेश सरकार की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है। जनता में हाहाकार मचा है,डरी हुई है। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों की अव्यवस्था के चलते कोरोना संक्रमित मरीजो को जान से हाथ धोना पड़ रहा वही दूसरी ओर निजी अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है। जीवन रक्षक दवाइयों की राजधानी में ही खुलेआम कालाबाजारी हो रही तो दूरस्थ क्षेत्रो में स्थिति और भयावह है। समय पर मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध नही करा पाना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सरासर लापरवाही है जिनके चलते कोरोना से मृत्यु अधिक हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के मोह में भूपेश की सरकार पूर्णतः गैरजिम्मेदाराना व्यवहार छग की जनता के साथ करते जा रही। कोरोना से बचाव की व्यवस्था करने के बजाय केंद्र और मोदी जी को कोसना कांग्रेस नीत राज्यो का फैशन बन गया है। भूपेश की अव्यवस्थाओ को लेकर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर एकदिवसीय धरने पर बैठे पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने उपरोक्त बातो को कहा। उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, भाजपा नेता आशीष शिंदे सोमनाथ पटेल, किशोर पटेल, आशीष पांडे, शरद यादव, पूरन यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुये।
