कर्मा जागृति महिला मंच ने मनाया आंवला नवमी।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कर्मा जागृति महिला मंच ने संजय कानन मे आंवला नवमी मनाया। आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर परसादी का वितरण किया। कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष श्रीमती सती साहू, हेमलता साहू, सावित्री साहू, बिमला, अनिता, पद्मिनी, कल्याणी, पुष्पा गजपाल, फूलबासन, चंङ्कला, चंडिका साहू, सरोजिनी, मन्जू, नन्नी, सत्यभामा, खेमिन, ज्योति, गंगा साहू आदि महिलाएं उपस्थित थी। अध्यक्ष श्रीमती सती साहू ने आंवला नवमी का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन किए गए शुभ कार्य, दान पुण्य अक्षय रहता है। साथ ही आंवाला वृक्ष के नीचे भोजन करने से अन्नदोष का नाश होता है, उन्होंने बताया कि आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास रहता है इसलिए प्रतिवर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है।

Ad
Ad