नपाध्यक्ष राशि ने रायपुर विस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। श्रीमती महिलांग ने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र से इस बार युवा चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, आप अपना बहुमूल्य वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री शर्मा को जिताएं। श्रीमती महिलांग ने कहा भाजपा सरकार के महज 10 माह के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गति की रफ्तार थम सी गई है। कांग्रेस सरकार में शुरू की गई कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया। श्रीमती महिलांग ने प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता से मिले समर्थन को लेकर कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है। प्रचार के दौरान श्रीमती महिलांग के साथ कशिश चंद्राकर, भागवत सोनकर, नरेश निषाद, नीरज परोहा, अमन चंद्राकर, अरिश अनवर, लता कैलाश चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, विवेक चंद्राकर, युवराज साहू, उदय सिन्हा, प्रकाश सेन, रोहित गुरुदत्ता, लक्की चंद्राकर, सती चंद्राकर शामिल रहें।

Ad
Ad