शिकसा ने आओ मिलकर दीप जलाए कार्यक्रम आयोजित किया।

(शिकसा हर प्रतिभावान को जोड़ने का काम करता है: संयोजक आस)

Ad

दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने दीपावली के अवसर पर शिकसा परिवार के साथ गीत, कविता, भजन व नृत्य साझा करने के लिये आनलाइन शिकसा आओ मिलकर दीप जलाए कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ है।

Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना दिनेश कुमार दुबे उ.वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर व राजगीत भीखम लाल देवांगन शिक्षक हेमाबंद बेमेतरा ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकसा एक परिवार है और हम अपने हर प्रतिभावान साथियों को जोड़ने का कार्य करते है शिकसा हर कार्यक्रम को एक परिवार के रूप में मिलकर मनाते है।

Ad
Ad

इस अवसर पर महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान,सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य ने उपस्थित होकर अपना उदबोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम पर विचार रखा गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा शिकसा एक मंच है जो जोड़ने का काम करते है दूसरे मंच तो जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम करता है उनसे आप बच कर रहिये और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
इस कार्यक्रम में किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग, डाॅ.प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, शिवकुमार अंगारे से.नि. शिक्षक बंगला मटिया बालोद, राम कुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर चांपा, पदु सिंह नायक सहा.शिक्षक बजाड़ी मैनपुर गरियाबंद, ओ.पी. कौशिक” रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुडकई पेंडरा, विंध्यवासिनी पांडे सहा. शिक्षक मगरदा जिला कबीरधाम, नैना साहनी प्रधान गोढिहारी सारंगढ़, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई, सुनीता चौधरी शिक्षिका नीमच, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, सरोज कुमार बंजारे, सहा.शिक्षक पोडीशंकर जांजगीर, शशिकला पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक कुरुद भिलाई, श्यामलाल कोर्राम व्याख्याता सिंगनपुर कोंडागांव, सुमन लता साहू सहा. शिक्षक मोहतरा बेमेतरा, ममता साहू सहा.शिक्षक चरभट्टी कांकेर, रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर ने गीत संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाये।
कार्यक्रम का सफल संचालन हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर व आभार प्रदर्शन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने किया।