सियासी नज़र — किरंदुल पालिका के वार्ड नं 08 का मंगल भवन बना बाहुबली व्यापारी का गोदाम 

( मांगलिक कार्यों के लिए नहीं मिल रहा जनता को मंगल भवन )

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका परिषद में शामिल किरंदुल नगर पालिका परिषद का विवादों से घिरा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है ।विदित हो कि अपने प्रथम कार्यकाल से ही किरंदुल नगर पालिका परिषद प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में प्रथम स्थान पर गिनी जाती है ।ऐसा ही एक नया मामला सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि किरंदुल नगर पालिका के वार्ड नं 08 मैन मार्केट में किरंदुल नगर पालिका परिषद के द्वारा वार्ड वासियों के परिजनों के लिए शादी ब्याह ,जन्मदिन मुबारक एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए निर्मित मंगल भवन को किरंदुल पालिका प्रशासन के द्वारा वार्ड नं 08 मैन मार्केट के एक बाहुबली व्यापारी राजकुमार गुप्ता को लगभग एक वर्ष से किरंदुल पालिका प्रशासन ने किराये पर दे रखा है । सवाल यह है कि जब किसी वार्ड में पालिका प्रशासन के द्वारा मांगलिक कार्यों के लिए मंगल भवन का निर्माण किया जाता है तो उसका स्वामित्व पालिका प्रशासन के पास होना चाहिए । एवं समय समय पर अगर उस वार्ड के निवासियों को उक्त मंगल भवन की जरूरत मांगलिक कार्यों के लिए होती है तो उक्त व्यक्ति को पालिका परिषद में नियमानुसार फीस जमा कर प्रति दिन के हिसाब से मंगल भवन को किराए पर लेना चाहिए ।पर किरंदुल नगर पालिका परिषद की कहानी यहाँ कुछ अलग ही तस्वीरे पेश कर रही हैं ।यहाँ पर किरंदुल नगर पालिका परिषद ने मांगलिक कार्यों के लिए बने मंगल भवन को किरंदुल नगर के मैन मार्केट के ही एक बाहुबली व्यापारी राजकुमार गुप्ता को लगभग एक वर्षो से किराया पर दे रखा है । किरंदुल नगर में पहली बार पड़ रही भीषण गर्मी ने इस विवाद को 40 डिग्री तापमान के पार कर दिया है ।