मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन।

Ad

वाड्रफनगर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बलरामपुर राजेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में वाड्रफनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ शासन का इस्तीफा की मांग किए कांग्रेसियों ने प्रदेश के भाजपा सरकार के विरोध में मुर्दाबाद का नारा बाजी करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जिलेवार कानून व्यवस्था के विफलताओं की कहानी गिनया और बताया है कि प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा की बलौदा बाजार से बलरामपुर तक की घटना भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवालिया निशान है प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है

तब से लगातार कानून व्यवस्था को लेकर घटनाएं घटती जा रही हैं कई जिलों में आगजनी तोड़फोड़ के साथ हत्या के आरोप के साथ अब बलरामपुर जिले में थाने के अंदर मौत की घटना कानून व्यवस्था को जनता के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है जिसको लेकर जन आक्रोश सड़कों पर देखने को मिल रहा है पुलिस प्रशासन पर लोगों का विश्वास काम होते जा रहा है ।

Ad
Ad

जो सरकार के कानून व्यवस्था को बेलगाम और विसफलता की श्रेणी में छत्तीसगढ़ की जनता मान रही है और यही कारण है कि पुलिस वालों पर महिलाएं एवं ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिल रहा है पुलिस को आंसू गैस के गोले के साथ बल प्रयोग करना पड़ रहा है इन सबको देखते हुए प्रदेश सरकार के गृहमंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा सौंप देना चाहिए, जिसको लेकर कांग्रेसियों के द्वारा वाड्रफनगर के राजीव गांधी चौक पर गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया वहीं इस पुतला दहन के दौरान पुलिस -प्रशासन मुस्तैद नजर आए वाड्रफनगर तहसीलदार मोइनुद्दीन के उपस्थिति में पुतले को बूझकर जप्त कराया गया इस दौरान वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह के साथ एएसआई पुष्पराज सिंह , एएसआई महेंद्र दुबे ,आरक्षक संजीव सिंह, शिव कुमार पटेल, अशोक तिर्की,के साथ अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहे ,वहीं कांग्रेस पदाधिकारी में देवनारायण मरावी, अश्वनी यादव, शिव शंकर यादव, नंदलाल श्यामले, अमित यादव, संजीव यादव, अनिल कुशवाहा, सुमंत गुप्ता , संतु मिश्रा, मनीष अब्दुल्ला, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र कुशवाहा विद्याचरण टेकाम, अजीत सिंह विकास भारती, आशीष यादव के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Ad
Ad