भारतीय जनता पार्टी  जिला गरियाबंद  के कार्यकर्ता शनिवार 24 अप्रैल को घरों के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी  जिला गरियाबंद  के कार्यकर्ता शनिवार 24 अप्रैल को घरों के सामने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि प्रदेश सहित गरियाबंद जिले में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर आ गया है, परंतु कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में प्रारम्भ से ही लापरवाह छत्तीसगढ़ सरकार अब भी व्यवस्था सुधारने, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने एवं जीवन रक्षक दवाओं और रेमडेसिवीर इंजक्शन उपलब्ध करवाने एवं संक्रमण की दर को कम करने कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है।

श्री साहू ने जिले में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मंडलवार जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए नामों की घोषणा की है, जिनके नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा ।
भाजपा मंडल देवभोग- विधायक डमरूधरपुजारी, श्रीमती नेहा सिंघल, कुंजबिहारी बेहरा , भागीरथी मांझी, चंद्रशेखर सोनवानी, लूद्राक्ष साहू। मंडल झाखरपारा- देशबंधु नायक, श्रीमती शकुंतला नायक, खीरलाल नागेश, सीताराम यादव। मंडल गोहरापदर- पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, श्रीमती विभा अवस्थी, रामरतन मांझी, पुनीत राम सिन्हा, श्रीमती नूरमती मांझी, श्रीमती मोहना नेताम, गुरुनारायण तिवारी, योगीराज कश्यप। मंडल मैनपुर- योगेश शर्मा ,श्रीमती कांति मरकाम, दुलार सिन्हा। मंडल गरियाबंद – अनिल चंद्राकर, बलदेव सिंह हुंदल , मुरलीधर सिन्हा, अब्दुल गफ्फार मेमन, श्रीमती मिलेश्वरी साहू ,श्रीमती लालिमा ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी , सुरेंद्र सोंनटेके, आसिफ मेमन। मंडल छुरा- राजेश साहू , खोमन चंद्राकर, चिरंजीव देवांगन ,श्रीमती केसरी ध्रुव ,श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, पीलू यादव , प्यारे सिंह दीवान। मंडल राजिम- पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, संदीप शर्मा , राम कुमार साहू, महेश यादव , राहुल सेन, कमल सिन्हा, श्रीमती अंजू नायक।
मंडल पांडुका- छतर सिंह ठाकुर , संदीपपांडेय। मंडल फिंगेश्वर – भागवत हरित, श्रीमती मंजूलता हरित , गोप चंद्र बनर्जी, जगदीश यादव, गजेश्वर सिन्हा, प्यारेलालसोनकर इत्यादि भाजपा नेताओं के अगवाई में सरकार को जगाने भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में लापरवाह व विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जगाने का प्रयास करेंगे । भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर धरने पर बैठेंगे।