कल घर पर रहकर करेगी भाजपा धरना प्रदर्शन*

*कल घर पर रहकर करेगी भाजपा धरना प्रदर्शन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना रोकथाम में बेअसर रहीं छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही असफलता भ्रष्टाचार और कोरोना सेस की राशि का दुरुपयोग होने के संबंध में भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ भाजपा कुरुद द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा कुरुद मंडल के अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि जिला से लेकर बूथ तक के हमारे प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सभी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये अपने अपने घर के बाहर या सम्बंधित चौक पर भूपेश सरकार को विभिन्न कविता और लेखों के तख्तों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आईना दिखाने का प्रयास करेंगें।
जिला मंत्री त्रिलोक चंद जैन ने बताया जिला के प्रभारी नीलू शर्मा के नेतृत्व पर पूरे ज़िले में यह कार्यक्रम तय हुआ है जिसकी एक दिन पूर्व वर्चुअल बैठक के माध्यम से रूपरेखा तैयार की गई है। यह धरना दिनांक 24 अप्रैल को दोपहर 2-4 बजे तक मास्क, सोशल डिस्टेंस और शासन के कोरोना दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
मंडल के महामंत्री प्रभात बैस और युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर नें कुरुद मुख्यालय में इसकी तैयारी को लेकर जानकारी दी है कि साँधा चौक से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय, कारगिल चौक, सरोजनी चौक, बाजार चौक, राम मंदिर के पास, गांधी चौक एवं कुर्मी पारा तक लगातार घरो में कार्यकर्ता अपनें घर के बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन से जुड़ेगे।
मेघा, भखारा, सिर्री और कुरुद मंडल में भी इसकी तैयारी और सूचना पुरी कर ली गयी है जिसे आई.टी.सेल के द्वारा जानकारी, फोटो, विडियो एकत्र और समीक्षा की जायेगी।