राजिम विधानसभा के युवा नेता रिकेश साहू ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के फैसले का किया स्वागत* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जताया आभार*

*राजिम विधानसभा के युवा नेता रिकेश साहू ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के फैसले का किया स्वागत*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जताया आभार*

राजिम। युवा नेता एवं जिला गरियाबंद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने 18 वर्षों से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के फैसले का स्वागत किया। रिकेश ने कहा कि इस जनहित वाले फैसले के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूँ। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा कि 45 वर्ष उम्र की सीमा तय होने के कारण युवा आबादी को वैक्सीन नहीं लग पा रहा था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जो यह फैसला लिया गया है वह काबिले तारीफ है इस फैसले के चलते भारत में कोरोना महामारी के विस्तार को रोका जा सकता है वह दिन दूर नहीं होगा जब पूरा भारत वर्ष कोरोनावायरस से मुक्त घोषित हो जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार महामारी को नियंत्रित करने के लिए बेहतर तरीके से काम कर रही है आज हम सभी को चाहिए कि हम सभी 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी इस पहल को अपने जीवन शैली में शामिल करें साथ ही साथ सभी लोग जो टीका लगाने के लिए योग्य है वह 1 मई को जल्द ही टीका लगवा ले हमारे द्वारा जिला गरियाबंद में पूरी भाजयुमो को टीम लोगों को जागरूक करने का काम कर रहें हैं ताकि सभी लोगों को जल्द ही टीका लग सके इस कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भाजयुमो द्वारा जिला गरियाबंद में सहायता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत हर मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसके संपर्क नंबर पर पीड़ित व्यक्ति फोन करके अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते हैं जिसके लिए हम तत्पर होकर काम कर रहे हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही गरियाबंद जिला के सभी युवा मोर्चा के साथियों से अपील भी किया की कोरोना महामारी के इस विपरीत परिस्थिति में पीड़ित परिवार व असहाय लोगो को यथासंभव सहयोग कर पुण्य का भागीदार बने।साथ ही सभी क्षेत्र वासियो से अनुरोध करते कहा सभी को सावधानी बरतने,सतर्क रहने, अपने व अपने परिवार के ख्याल रखने की है जरूरत, घर पर रहे सुरक्षित रहे, कोरोना से डरना नही, लड़ना है हारेगा कोरोना,जीतेगा भारत।