हनुमान चालीसा से कोरोना महामारी को भगाने का कर रहे है प्रार्थना।

हनुमान चालीसा से कोरोना महामारी को भगाने का कर रहे है प्रार्थना।

राजिम न्यूज- शहर सहित पूरा प्रदेश व देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है. बढ़ते संक्रमण के मामले और पॉजिटिव मरीजों की संख्या से लोग काफ़ी चिंतित है, शासन प्रशासन से लेकर हर कोई इसके रोकथाम व निवारण के लिए कोई न कोई प्रयास कर रहे है. इसी कड़ी में श्री राम नवयुवक समिति अखण्ड रामायण चौक, शितलापारा भी अपने धर्ममय आयोजन से जनकल्याण का भाव लेकर भगवान को रिझाते हुए इस संकट को जल्द दूर करने की प्रार्थना कर रही है. और नगर में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए नियमित हनुमान चालीसा पाठ कर रही है. बिते दिनो अंचल और बाहरी राज्यो से आये पॉजिटिव मरिजो के उत्तम स्वास्थ्य लाभ एवं उनके दीर्घायु बनने की कामना के लिए समिति के सदस्यों द्वारा श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं 1100 हनुमान चालीसा का पाठ का विशेष आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा अपने अपने घरों में बैठकर किया गया. और घर से ही संकट मोचन भगवान बजरंग बली की आराधना कर उनसे इन संक्रमित मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले इसकी कामना की. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति से प्रमुख रुप से अर्जुन साहू , धरम साहू ,विजय, रविकान्त, दिपक, सुरज, पप्पू, नागेश्वर, नागेन्द्र, निखिल, मुकेश, खिलेश, चन्दू, ओमकार, रामप्यारी दाई, कु.अंजली, दिपीका, पप्पी, राधारानी, हेमलता, दिपीका, गणेश, संतोष, मुकेश, हुकुमचंद साहू , धरम साहु और समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
समिति से जुड़े धरम साहू ने बतायाकि समिति के सदस्यो द्वारा नगर में पुरे वर्ष भर ऐसे हनुमान चालीसा पाठ व सुंदरकांड का आयोजन होता है. बालाजी महाराज के आर्शीवाद एवं श्री सेमरा डिपरावाले हनुमान जी कि विशेष कृपा से विगत कई वर्षों से समिति के सदस्य वार्ड व नगर में स्वास्थ्यगत समस्याओ से ग्रस्त मरीजों के लिए मदद करते आ रहे है. इसके लिय वे किसी भी अस्वस्थ व्यक्ति के घर में जाते थे और पाठ का आयोजन करते थे. लेकिन अब इसका स्वरुप बदल दिया गया है और कोविड के चलते समूह के सदस्य अपने अपने घरों से ये पाठ कर रहे ताकि निश्चित रूप से स्वास्थ्य लाभ इन घरों के लोगो को मिल सके.