दसवीं की परीक्षा रद्द शिक्षक संघ ने की सराहना
राजिम। राज्य सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस भीषण प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष 10 बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है जिसकी शिक्षक संघ ने सराहना की है संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा संभाग उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा सचिव ओमकार वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री का दसवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने पर आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा यह सराहनीय निर्णय है
साथ ही बारहवीं बोर्ड परीक्षा 3 मई से आरंभ होने वाली थी उसे भी राज्य सरकार ने आगामी आदेश तक स्थगित किया है जो कि एक उचित निर्णय है
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 22 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया है
