कोविड महामारी में सेवा की बजाय सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे हैं विधायक अमितेश : रिकेश साहू*

*कोविड महामारी में सेवा की बजाय सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे हैं विधायक अमितेश : रिकेश साहू*

*राजिम :-* भाजयुमो जिला गरियाबंद के जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल पर निष्क्रियता और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक मरीज के सहयोग को मीडिया में बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों राजिम क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी निवासी रामचरण साहू जो कि कोविड केयर हॉस्पिटल गरियाबंद में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उपचाराधीन हैं। उनके सहयोग में जिले के कई दलों के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया था तब उन्हें जिला अस्पताल से कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर उपचार प्रारंभ की गई लेकिन उन्हें लगाए गए रेमेडेसीवीर इंजेक्शन के लिए वे सारा श्रेय लेने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं जो ओछी प्रतीत होती है। यहाँ कोरोना के रोजाना सैंकड़ो मरीज मिल रहे हैं लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि ही उनके हरसंभव मदद में जुटे हुए हैं उन्हें रायपुर से फुर्सत नहीं मिल रही है तो कहाँ से लोगों की सेवा करेंगे। अगर सेवा करना है तो राजिम क्षेत्र सभी मरीजों का हाल चाल जानकर उनकी मदद करे सिर्फ एक रेमेडेसीवीर इंजेक्शन दिलाने का श्रेय लेकर ओछी राजनीति न करें। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने विधायक अमितेश शुक्ला पर आरोप लगाते हुए उन्हें पर्यटक करार देते हुए कहा कि वे विधायक नहीं बल्कि पर्यटक की भाँति कभी-कभी रायपुर से राजिम आ जाते हैं इसलिए वो विधायक कम और पर्यटक ज्यादा लगते हैं।