सतनामी कर्मचारी संघ कुरुद ने दी शिक्षक ढालेश टंडन को भावभीनी श्रद्धांजलि*

*सतनामी कर्मचारी संघ कुरुद ने दी शिक्षक ढालेश टंडन को भावभीनी श्रद्धांजलि*

मुकेश कश्यप@कुरुद- सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरूद द्वारा संघ के वरिष्ठ सदस्य ढालेश टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । ज्ञात हो कि कचना निवासी ढालेश टंडन सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला कोटगांव में पदस्थ थे । जिनका 22 अप्रैल को संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया । कोरोना काल मे एक्टिव सर्विसलांस के रूप में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी जिससे वे कोरोना पाजेटिव हो गए । संघ ने शासन से मांग की है कि स्व ढालेश टंडन को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करें । स्व.ढालेश टंडन को श्रद्धांजलि देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष एन आर बघेल ,मनोज टंडन ,राजकुमार रात्रे ,इंद्रजीत बंजारे ,उत्तरा कोसरिया, मनहरण बघेल , फालेश्वर कुर्रे ,भागीरथी चंद्रवंशी ,लीलाराम कुर्रे ,रेणुका बारले ,सुरेश कोसरे ,प्रवीण देशलहरे ,नेतराम मारकंडे ,कंवल बघेल , गोविन्द गायकवाड़ ,नहुष कुर्रे ,डुमन बंजारे, लेखराज लहरे आदि शामिल हैं।