नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कर्मचारियों किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण*

*नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कर्मचारियों किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-नगर पंचायत कुरुद अध्यक्ष तपन चंद्राकर के द्वारा आज कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया ।उल्लेखनीय हैं कि नगर के कचरा समेत नाली व गंदगी को साफ करने में स्वच्छता दीदियों सहित नगर पंचायत कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार लोगों को लॉकडाउन का नियम बताते हुए सेनेटाइजर, माक्स व सोशल डिस्टेंस का पालन करवा रहे है। वहीं ये लोग अपने जान को जोखिम में डालकर नगर की साफ-सफाई और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में लगे है। कोरोना संक्रमित मरीजों के घर जाकर होम आइसोलेशन की सुविधा का भी निरीक्षण एवं सत्यापन कर रहे हैं। जिससे इन्हें खुद कोरोना संक्रमण से बचने लगातार मास्क सेनेटाइजर और ग्लब्स की जरूरत होती हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि लगातार इनके द्वारा जान जोखिम में डालकर नगरवासियों की सेवा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के यहाँ सेनेटाइस से लेकर डेड बॉडी उठाने का काम पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे है।
पार्षद एवं सभापति डुमेश साहू ने कहा कि नगर पंचायत के सभी कर्मचारी हमारे कोरोना वारियर्स हैं जो इस गंभीर परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रहे हैं।
इस अवसर पर सीएमओ मनोज जायसवाल, यशवंत साहू, गोपाल सिन्हा, दुर्गेश साहु, राजेन्द्र साहू, मुकेश पवार, सतीष सिन्हा, नवीन चन्द्राकर, आशीष पाल, देवेंद्र यादव, उमेश साहू, हितेंद्र ध्रुव, युवराज बैस, गुलाब बघेल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।