अंतराष्ट्रीय सखी साहित्य मंच की ऑनलाइन कवि सम्मेलन अविस्मरणीय रहा – डिजेन्द्र कुर्रे

अंतराष्ट्रीय सखी साहित्य मंच की ऑनलाइन कवि सम्मेलन अविस्मरणीय रहा – डिजेन्द्र कुर्रे

बसना – अंतरराष्ट्रीय सखी साहित्य मंच की स्थापना दिवस एवं संस्थापिका दीपिका सितोदिया जी के जन्म दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन रखा गया।जिसमें मुंबई दिल्ली असम बिहार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों ने भाग लिया।संस्थापिका दीपिका सितोदिया ने कहा कि देश की प्रमुख साहित्यकारों ने इस मंच से जुड़कर जो मुझे प्यार दिया है उन्हें मैं कभी नही भुलूंगी।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मानव समाज को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी साहित्यकारों ने जो अपना अमूल्य योगदान दे रहे आने वाली पीढ़ी भी आपको याद करेंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न कार्यक्रमों का भी जिक्र किया साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष हरिप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता मंदिलवार सपना श्रीमती धनेश्वरी देवांगन धरा मानक छत्तीसगढ़िया एवं डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर को विशेष योगदान के लिए बधाई भी दिए।इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक रचनाएं का काव्य पाठ हुआ जिसमें बिनोद कुमार हसौड़ा बिहार से आशा दिनकर दिल्ली से संजय जैन मुम्बई से रूपेश कुमार असम से अर्चना पाठक अम्बिकापुर से मानक छत्तीसगढ़िया महासमुंद से अनिता मंदिलवार अम्बिकापुर धनेश्वरी धरा रायगढ़ से डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर बलौदाबाजार से भाग लिए थे। सभी ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़ी ।इन साहित्यकारों ने सभी को एक दूसरे का खूब मनोरंजन किया।संचालन कर रहे डिजेन्द्र कुर्रे ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में घर बैठे ऐसे कार्यक्रम हम कवियों को जीवन अच्छे से व्यतीत हो रहे है।लॉक डाउन में भी इस तरह से कार्यक्रम करके अपनी कला को निखार रहे है।इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय पल भी बताया।