कुरुद में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहा सफल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा*

*कुरुद में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहा सफल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा*
*नप अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने व्यापारियों एवं सब्जी, फल विक्रेताओं का माना आभार*
मुकेश कश्यप@ कुरुद:- कोविड 19 कोरोना वायरस के सेकंड स्ट्रेन से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने स्वयं से होकर नगरभर में भ्रमण करते हुए व्यापारियों से सब्जी विक्रेताओं से एवं फल दुकानदारों से 22 से 26 अप्रैल तक के सम्पूर्ण लॉकडाउन की करबद्ध सहयोग की अपील की थी। जिस पर आज सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक के बाज़ार खुलने का रियायती समय पर भी कुरुद नगर के एक भी दुकान, सब्जी बाजार , फलो के ठेले नही खुले और पूरे शहरवासी अपने घरों में रहकर सम्पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनायें ।जिस पर अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने नगर के बुद्धिजीवी व्यापारियों एवं जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है।