जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने भुपेश सरकार के 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगो को निशुल्क टीकाकरण की घोषणा पर जताया आभार*

*जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने भुपेश सरकार के 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगो को निशुल्क टीकाकरण की घोषणा पर जताया आभार*

मुकेश कश्यप@धमतरी:-जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार कोरोना संक्रमण के समय जनता के साथ जिस मजबूती से खड़ी है व संवेदनशीलता के साथ 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगो को निशुल्क टीकाकरण की घोषणा पर साधुवाद ज्ञापित किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माटी पुत्र माननीय भूपेश बघेल जी ने 18 वर्ष से ऊपर के समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को कोरोना रोधक टीकाकरण मुफ्त में लगाने की घोषणा की है. इससे उन्होंने एक बड़ी मानवता व प्रदेश के निवासियों के प्रति सच्ची संवेदना का परिचय दिया है कोरोना संक्रमण जांच में भी छत्तीसगढ़ देश में औसत से काफी अच्छा काम कर रहा है जहां देश में प्रति दस लाख पर यह औसत 1152 है. वही छत्तीसगढ़ राज्य में यह औसत 1485 है छत्तीसगढ़ राज्य जांच, इलाज और टीकाकरण सभी मामलों में पूरे देश में बहुत अच्छा काम कर रही है।

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के करोड़ों लोगों की दुआओं के हाथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और कांग्रेस सरकार के प्रति उठेंगे मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखने का फैसला करके एक बड़ा फैसला लिया है जिसकी जद में प्रदेश के लगभग 42% जनता आएगी जो कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है जो कि लगभग एक करोड़ से ज्यादा होगी इन लोगों को दो बार मुक्त में टीका लगवाया जाएगा जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है इसीलिए हम सभी दिल से कहते हैं “भूपेश है तो भरोसा है” इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, नगर निगम महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, अंबिका मरकाम, लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, निगम सभापति अनुराग मसीह, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, युवा नेता आनंद पवार, नीलम चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, शारदा साहू, ज्योति ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, नीतू खिलावन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, मुकेश कोसरे, कैलाश प्रजापति, डीहुराम साहू, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, आशीष शर्मा, भूषण साहु, अखिलेश दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या देवी साहू, सूर्यप्रभा चेट्टियार, सरपँच संघ अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, डीलन चन्द्राकर, राजू सोम, निरेन्द्र साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, सहित समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि व जिला, ब्लाक, सेक्टर जोन, बूथ, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बधाई प्रेषित किए हैं।