छत्तीसगढ़ी लोकगायक लछन कुमार सतरंज की गीतों का छाया जादू ,अपनी कर्णप्रिय आवाज से जीत रहे लोगो का दिल

*छत्तीसगढ़ी लोकगायक लछन कुमार सतरंज की गीतों का छाया जादू ,अपनी कर्णप्रिय आवाज से जीत रहे लोगो का दिल *

मुकेश कश्यप@जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायकों में से एक लछन कुमार सतरंज ने पिछले काफी समय से अपनी सुमधर आवाज के जादू से सबका मन मोह लिया है।उनकी कर्णप्रिय आवाज में काफी पारंपरिक लोक गीत ,सतनाम भजन सहित मनमोहक प्रेममयी गीत आज लोगो की जुबान पर बस गए है।इनकी आवाज में बनी संत गुरुघासीदास जी को समर्पित सतनाम भजन काफी लोकप्रिय हुई।इसी तरह “मोर प्रेम दीवानी” और “तोर चेहरा फुलकैना” को भी लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।प्रेम और सादगी से भरपूर इन गीतों को युवा वर्ग काफी पसंद कर रहे है।
चर्चा करते हुए लछन कुमार सतरंज ने बताया कि उन्होंने काफी समय में एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों को गाकर लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया है।आने वाले समय मे भी वे इसी तरह लोगो का मनोरंजन करते रहेंगे,उन्होने बताया कि उन्हें लोगो का प्यार व आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है।आगे भी दुआ है कि लोग मेरे गीतों को पसंद कर अपना स्नेह बनाए रखेंगे।