नपाध्यक्ष की चेतावनी बेअसर,शहर के वार्डों में अभी भी घूम रहे हैं सुअर ।

सूअर पालको को सप्ताहभर पूर्व नपाध्यक्ष ने राशी ने दी चेतावनी।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – शहर के सुअर पालकों पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा ! चेतावनी के बाद भी शहर के गली मोहल्ले में सूअर पालको  मवेशी खुले  घूम रहे हैं और लोगों के घरों के आस-पास गंदीगी करने के साथ उनके घरों में भी घुस रहे हैं जिससे  वार्ड के नागरिक परेशान है नागरिको का कहना है कि पालिका की खुली छुट का नतिजा है शहर में हर जगह सूअर घूम रहे हैं और पालिका प्रशासन सुअर मालिको पर कार्यवाही करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं वार्ड 1,16,23 अन्य  वार्ड के नागरिक मुकेश साहू, बसंती यादव, कमलेश कनौजे, कमलेश चंद्राकर का कहना है कि वार्ड में समय-समय पर अपने मावेशियो को देखने के लिए आते हैं तब उन्हें वार्ड से सूअरों को हटाने के लिए वह कह चुके हैं पर मवेशी मालिक ध्यान नहीं देते हैं नगरिकों का कहना है कि समय रहते अगर पालिका द्वारा  कार्यवाहि नहीं की जाती है नागरिक कार्यवाहि के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूरी जवाब देही मवेशी मालिक,पालिका और जिला प्रशासन होगी ज्ञात हो कि शहर में सूअर पालकों  को करीब सप्ताह भर पूर्ण बैठक लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि रघुवन महिलांग ने चेतावन  दी थी ! उन्हें कहा था कि सुअर पालक अपने मवेशियों को हटा ले नहीं तो पालिका की ओर से कार्यवाही की जाएगी चेतावनी को आज सप्ताह भर बीत चुका है पर शहर में सूअर पालकों पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है शहर के वार्डों में आज भी सुअर घूम रहे हैं !