फिंगेश्वर -नवरात्रि के अवसर पर छंट दिवस के शुभ अवसर में ग्राम पंचायत बहेरापाल के श्रीराम चौक पर नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में जय मां मौली जस जगराता ग्रुप चैतरा पथर्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसूराम साहू जी अध्यक्षता लक्ष्मण रामसाहू जी विशिष्ट अतिथि प्रेमु राम साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय केसूराम साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि माता जगत जननी जगदंबा की की उपासना आराधना का पर्व है सभी माता के भक्त माता की भक्ति में लीन हो जाते हैं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मण राम साहू ने अपनी उद्बोधन में कहा माता रानी का पर्व सच्चे मन से भक्ति करने वाले की मनोकामना को जल्द पूर्ण करते हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सम्मानीय पेमूराम साहू जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा नवरात्रि के पर्व से हमें हमेशा एक दूसरे के प्रति सहयोग भावना के साथ मिलकर कार्य करने की शिक्षा देती है अतिथियों के उद्बोधन के तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में जय मां मौली महिला जस ग्रुप चैतरा पथर्री के द्वारा जसगीत में संतोषी पंडिया ने माता रानी के एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतों से देर रात्रि तक प्रस्तुति दी शेर पर सवार होके आजा शेरावाली, तुम बसी हो मैया कण कण में, आमा पान के पतरी , भजनों से दर्शक दीर्घा को भाव विभोर कर दिए और जागेश्वर साहू के द्वारा बालकाण्ड से पार्वती जन्म कथा पर्वतराज हिमाचल माता मैना के घर माता उमा पार्वती जी जन्मा लिया ऐसे कथा में श्रद्धालु भक्त आनंद लेते रहे इस कार्यक्रम में वसुदेव यादव डोमन यादव पेनेंद्र, केसुराम, चेतन हेमराम रोमन उत्तम साहू हेमलाल साहू, राजेश, मिथिलेश, हेमंत, टोमन, सोमप्रकाश भोला निषाद जितेन्द्र बंटी, गिरिराज ,एस कुमार, अंगद,मनोज, एस राम ,पन्ना नंदकुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन युवा कवि डॉ मोतीलाल साहू ने किया।
