प्रमोद दुबे
महासमुंद – प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्र के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चैतन्य देवीयो की झांकी का आयोजन स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा में किया जा रहा है, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती दीदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती की चैतन्य झांकी का अवलोकन किया जा सकेगा, सन्ध्या 6 से रात्रि 10 बजे तक नगर का हर वर्ग इसका लाभ ले सकेगा ।
