जिला के अधिकारियों ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण।

फिंगेश्वर:– जिला गरियाबंद को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने भरसक प्रयास किया जा रहा है । जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा गौरव गरियाबंद के नाम से अभियान चलाकर कक्षा 5 वी से 12 वी तक विद्यार्थियों का स्तर ऊपर उठाने हेतु प्रयास किया जा रहा है । जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा स्तर में सुधार लाने हेतु जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल की मंशा अनुरूप एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत के निर्देशानुसार इस बार कक्षा 5 वी से 12 वी तक कि परीक्षा बोर्ड के पैटर्न के अनुसार ले रहे है । वहीं जिला नोडल अधिकारी डीएमसी के. एस. नायक, श्याम चन्द्राकर, मनोज केला द्वारा विकासखंड फिंगेश्वर के सभी संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक शा उ मा शाला सेंदर में लिए. इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारियों ने कहा कि सभी पात्र छात्र छात्राओं का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए. जिससे छात्र छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभो से वंचित न होना पड़े. वहीं नवमी से बारहवीं तक सभी छात्र छात्राओं का अपार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाना है इसके लिए पालको की बैठक लेकर अपार कार्ड के लाभ एवं आधार कार्ड एवं यू डाइस में नाम मिलान कर सही होने के बाद अपार कार्ड जनरेट करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु चलाए जा रहे गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल अधिकारी द्वारा ब्लाक के सेंदर, बेलर एवं छुइहा स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान परीक्षा के केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक को छात्रों के वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिसमे बच्चों की बैठक व्यवस्था से लेकर गर्मी के देखते हुए पंखे, एवं पानी की व्यवस्था उचित प्रबंधन आदि निर्देश शामिल थे । इसके साथ ही साथ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. वहीं बच्चों के सुंदर लिखावट के संबध में भी शिक्षकों से चर्चा किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामेंद्र जोशी बी ई ओ, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, प्रोग्रामर नदीम,मनीष देवांगन, चेतन गायकवाड़ एवं फिंगेश्वर ब्लाक के संकुल समन्वयक उपस्थित थे.