पखांजुर :- आज कापसी वन परिक्षेत्र, एवम् उप वनमंडल कापसी द्वारा बाइक रैली निकाल कर वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश दिया गया,तकरीबन तीस किलोमीटर की लंबी यात्रा कर बड़गांव से कापसी होते हुये पखांजुर तक रैली निकल कर लोगो को वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक किया,जिसमे सभी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने भाग लिया। कापसी वन परिक्षेत्र अधिकारी देवदत्ता तारम ने बताया कि वन्यप्राणि संरक्षण सप्ताह प्रतिवर्ष दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक मनाया जाता है जो कि वन्य प्राणियों के रक्षा के लिए लोगो में जागरूकता पैदा करना है।आजकल लोग अपनी निजी स्वार्थ के चलते वन्यप्राणियो का निर्मम हत्या कर देते है या अनजाने में वाहन दुर्घटना में वन्यप्राणी की मृत्यु होते है उन्होंने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि, अगर पन्यप्राणि सड़क पार करते हुए नजर आए तो वाहन को रोकर वन्यप्राणी को जाने के बाद ही वाहन को आगे बढ़ाए। ताराम जी ने जंगली पशु पंछियों की अवैध शिकार पर गहरी चिंता व्यक्त की,साथ ही उन्होंने इस प्रकार के मामलों में कठोर कार्यवाही करने की बात कही गई।
