( जिला भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में किरंदुल पहुंचे थे सांसद कश्यप )
किरंदुल – दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के गेस्ट हाउस में बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करते हुए किरंदुल नगर में आस पास के क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग रखी । उल्लेखनीय हैं कि दंतेवाड़ा जिला भाजपा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने बस्तर सांसद महेश कश्यप लोह नगरी किरंदुल पहुंचे थे । बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करते हुए बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किरंदुल नगर में ट्रक मालिकों की समस्या को देखते हुए एक सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की मांग सांसद के सामने रखी । बस्तर सांसद से मुलाकात करने के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी ,बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ,सचिव आकाश गोयल विशेष रूप में मौजूद रहे ।
