आईएसबीएम में वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन ।
छुरा:– 01 अप्रेल, छुरा ब्लॉक के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन पर दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आईएसबीएम विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को मधुमक्खी पालन हेतु बाक्सों का वितरण भी किया गया। खादी ग्रामोद्योग निगम (केवीआईसी) द्वारा आईएसबीएम विश्वविद्यालय के सहयोग से…
