फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई फिंगेश्वर की आवश्यक बैठक पूरन लाल साहू प्रदेश संयुक्त मंत्री छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की उपस्थिति में बी.आर.सी. भवन फिंगेश्वर में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू ने संगठन की प्रांतीय गतिविधियों से अवगत कराते हुए, सत्र 2022- 23 की वार्षिक सदस्यता शुल्क, पुरानी पेंशन, प्रधानपाठक पदोन्नति पर आवश्यक रूप से चर्चा किया गया। वही जिला संयोजक भुवन यदु, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम दिवाकर, ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू ने ब्लाक के नव पदोन्नत प्रधानपाठक साथियों का हमारे संगठन के द्वारा सामुहिक रूप से सम्मान करने की बात कही। साथ-साथ स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी से मिलकर सर्विस बुक संधारण, स्वीकृत शिक्षक की सेटअप की जानकारी, स्थानीय समस्या एवं विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक रूप से चर्चा किया गया। आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, जिला संयोजक भुवन यदु, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम दिवाकर, ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू, ब्लाक सचिव किरण कुमार साहू, डगेश्वर ध्रुव, कमलेज बघेल, दिनेश्वर साहू, विकास झा, कृपाराम बघेल, प्रहलाद मेश्राम, लुकेन्द्र श्रीवास, छगन दीवान, प्रह्लाद मेश्राम, तीजू राम रात्रे, तीरथ साहू सहित ब्लाक ईकाई फिंगेश्वर के शिक्षक उपस्थित थे।
