चौबेबांधा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन शुरू।

2 अप्रैल से राज्य भर के मानस मंडली देंगे प्रस्तुति।

राजिम :- शनिवार को चौबेबांधा में राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बालिकाओं के द्वारा कलश सजाकर सिर में लेकर कार्यक्रम स्थल से होते हुए शीतला तालाब में देवी शीतला के दरबार में पहुंचे उससे पहले घाट पर जल देवता का पूजा अर्चना किया गया। कुमकुम, गुलाल, अक्षत, पुष्प, श्रीफल इत्यादि अर्पित किए गए तथा कलश में तालाब का जल रखा गया। पंडित गुलाब शर्मा के मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन संपन्न हुआ।

वापस हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचे और बालिकाओं का गुलाल का टीका लगाकर पूजन किया गया। हनुमान मंदिर में रामायण होते तक के लिए ज्योति प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत चौबेबांधा के सरपंच दुलीचंद आंडे, उपसरपंच धनेंद्र साहू सहित वार्ड के समस्त पंचों ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर सरपंच ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी की कथा से जीवन जीने की सीख मिलती है अपने जीवन काल में उन्होंने मनुष्य को किस प्रकार से कर्म करना चाहिए और कैसे रहन-सहन होनी चाहिए। उन्होंने सादगी पूर्ण व्यवहार के जरिए मानव समाज में एक अच्छा संदेश दिया। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज चौबेबांधा राज के अध्यक्ष यशवंत सोनकर ने कहां की जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं सुख और दुख दोनों धूप और छांव के बराबर है दुख में घबराने की जरूरत नहीं है और सुख में संभलकर चलने की जरूरत है।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीराम दरबार मानस मंडली के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनकर, नरेश पाल, गणेश साहू ने बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों से प्रतिष्ठित मानस मंडली प्रस्तुति प्रदान करेंगे। 2 अप्रैल को स्नेहदीप मानस परिवार खिसोरा मगरलोड, शिव शंभू मानस परिवार भेंडसर बालोद, सुर सरिता मानस परिवार मोंगरा पाली उड़ीसा, श्रद्धा महिला मानस परिवार कचना धमतरी, तुलसी मंजरी महिला मानस मंडली कोपरा गरियाबंद, शिवप्रिया बालिका मानस मंडली रूवातला डोंगरगढ़, श्री राम नाम मानस मंडली चिंडडो डोंगरगढ़, जय बजरंग मानस मंडली हर डूबा राजनंदगांव की प्रस्तुति होगी। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नकछेड़ा साहू, बिसाहत साहू, सिरत साहू, पुनऊ पटेल, गणेश ध्रुव, चमन साहू, मंथीर पाल, बरत साहू, गणपत पटेल, होरी लाल पटेल, रघुनंदन पटेल, लीला राम साहू, चम्मन साहू, प्रीतम साहू, हरक श्रीवास आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासियों को उपस्थित है।

2 अप्रैल को पहुंचेंगे अतिथि गण

2 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, कवि नूतन साहू, बरोंडा सरपंच दानेंद्र सेन होंगे।