आम बजट ऐतिहासिक रुप से खोखला रहा किसानों, बेरोज़गारों और आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट: तेजराम विद्रोही
राजिम – केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि देश के किसान, बेरोज़गार युवा और आम मेहनतकश जनता के लिए निराशाजनक और जनविरोधी है। यह बजट बड़े पूंजीपतियों, कॉरपोरेट घरानों और दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्राथमिकता…
