खबर का असर पालिका सीएमओ ने की पुण्यतिथि पर मुर्गा बेचने वाले तीन दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही

किरंदुल में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर खूब बिके कटे थे मुर्गे –

किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में गिनी जाने वाली दंतेवाड़ा जिले की किरंदुल नगर पालिका परिषद अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में घिरी रह कर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में अव्वल रह कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की नगर पालिका को पीछे छोड़ कर आगे बने रहने की कोशिश में लगी रहती है ।इस ही के एक कारनामे की बात करें तो सबको आश्चर्य होगा कि भारत देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर जहाँ सभी राज्यों की सरकारों के द्वारा ड्राई डे घोषित किया जाता हैं यानी पुण्य तिथि पर मांस के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए जाते है । तो वहीँ दूसरी तरफ किरंदुल नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में एक अनोखा ही मामला देखने को आया है । किरंदुल पालिका क्षेत्र में मटन और चिकन बेचने वाले व्यापारियों ने पालिका के आदेश का पालन नहीं करते हुए सुबह तो दुकानों को बंद रखा परंतु संध्या काल को मुर्गे की कटाई और विक्रय करने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए काफी मुर्गो की बिक्री की । इस संबंध में चर्चा करते हुए किरंदुल नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मीडिया से कहा था कि राष्ट्र पिता की पुण्यतिथि के दिन किरंदुल में बड़े अधिकारियों के साथ दौरे पर व्यस्त रहा ।नियमता पूरे दिन मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाता हैं ।आपसे मिली जानकारी पर पालिका कर्मचारियों को दुकानें बंद करवाने का आदेश देता हूँ । आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की जाएगी । पालिका सीएमओ ने मीडिया को दिए बयान के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए. पालिका और पुलिस के दलबल के साथ प्रकाश विद्यालय जाने वाली सड़क के किनारे स्थित तीनों मुर्गे की दुकानों पर छापा मार कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए प्रत्येक दुकानदार के ऊपर पांच पांच हजार की चालानी कार्यवाही की ।