पालिका सीएमओ महापात्रा के आदेश की अवहेलना – चर्चा का विषय
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर होता हैं ड्राई डे का आदेश
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में गिनी जाने वाली दंतेवाड़ा जिले की किरंदुल नगर पालिका परिषद अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में घिरी रह कर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में अव्वल रह कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की नगर पालिका को पीछे छोड़ कर आगे बने रहने की कोशिश में लगी रहती है ।इस ही के एक कारनामे की बात करें तो सबको आश्चर्य होगा कि भारत देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर जहाँ सभी राज्यों की सरकारों के द्वारा ड्राई डे घोषित किया जाता हैं यानी पुण्य तिथि पर मांस मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए जाते है । तो वहीँ दूसरी तरफ किरंदुल नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में एक अनोखा ही मामला देखने को आया है । किरंदुल पालिका क्षेत्र में मटन और चिकन बेचने वाले व्यापारियों ने पालिका के आदेश का पालन नहीं करते हुए सुबह तो दुकानों को बंद रखा परंतु संध्या काल को मुर्गे की कटाई और विक्रय करने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए काफी मुर्गो की बिक्री की ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी –किरंदुल नगर पालिका
मै आज दिन भर किरंदुल में बड़े अधिकारियों के साथ दौरे पर व्यस्त रहा ।नियमता पूरे दिन मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाता हैं ।आपसे मिली जानकारी पर पालिका कर्मचारियों को दुकानें बंद करवाने का आदेश देता हूँ । आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की जाएगी ।
